Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे, 700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

बारिश के कारण बदला जनसभा स्थल, अब विजय नगर ग्राउंड में होगी सभा

अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे, 700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
X

अलवर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर पहुंचेंगे। इस दौरान वे करीब 700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बारिश के कारण उनकी जनसभा का स्थान बदल दिया गया है। अब सभा सरस डेयरी परिसर की जगह विजय नगर ग्राउंड में होगी।

अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

बारिश के चलते सरस डेयरी परिसर के मैदान में पानी भर गया है। इसके बाद प्रशासन ने सभा का स्थान बदलने का फैसला किया। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला और पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी समेत अधिकारियों ने विजय नगर ग्राउंड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, मंच, पार्किंग और लोगों के प्रवेश-निकास की व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।

मोदी भी कर चुके हैं सभा

विजय नगर ग्राउंड का राजनीतिक महत्व भी है। करीब 12 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां बड़ी जनसभा कर चुके हैं। इसके अलावा कई बड़े नेताओं की सभाएं भी इस मैदान में हो चुकी हैं। अमित शाह इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान अलवर के हरसोली क्षेत्र में सभा कर चुके हैं। हालांकि, अलवर शहर में यह उनका पहला दौरा होगा।

चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल बढ़ी

अमित शाह के दौरे को आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके दौरे के बाद प्रदेश में चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में भाजपा विकास परियोजनाओं और बड़ी जनसभा के जरिए अलवर में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire