Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Jaipur: जयपुर में सचिवालय के डीआईपीआर विभाग में शॉर्ट सर्किट से आग, समय रहते पाया गया काबू

Jaipur: जयपुर में सचिवालय के डीआईपीआर विभाग में शॉर्ट सर्किट से आग, समय रहते पाया गया काबू
X

Jaipur: जयपुर: राजस्थान शासन सचिवालय स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) की न्यूज शाखा में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना अवकाश के दिन हुई, इसलिए कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या कम थी। आग लगने की सूचना मिलते ही सचिवालय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जल्द ही आग पर काबू पा लिया।

Jaipur: कर्मचारियों के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे लंच के दौरान न्यूज शाखा में अचानक धुआं और आग दिखाई दी। स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों ने तुरंत कार्यालय खाली किया और दमकल विभाग को सूचना दी। कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

Jaipur: घटना में किसी कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि न्यूज शाखा में मौजूद कुछ बिजली उपकरण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। सूचना मिलने पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सचिवालय में इससे पहले भी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire