Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Jaipur Factory Fire: खो नागोरियान में पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट, तीन की दर्दनाक मौत

Jaipur Factory Fire: खो नागोरियान में पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट, तीन की दर्दनाक मौत
X

Jaipur Factory Fire: जयपुर: राजधानी जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक मकान में अवैध रूप से संचालित पटाखा निर्माण इकाई में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के तुरंत बाद कई जोरदार विस्फोट हुए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस, सिविल डिफेंस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक के अनुसार, मृतकों की मौत आग में झुलसने से हुई है। घायलों को तत्काल जयपुरिया अस्पताल और एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन घायलों का उपचार बर्न वार्ड में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार वे 50 से 70 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं और उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के साथ-साथ मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आवासीय क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री किस अनुमति के आधार पर संचालित की जा रही थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire