Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Jagdeep Dhankhar : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 जनवरी को पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल...

दीक्षांत समारोह के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ हेलीकॉप्टर से शाम 4.50 बजे रायपुर लौटेंगे और वहां से विशेष विमान द्वारा शाम 5 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Jagdeep Dhankhar : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 जनवरी को पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल...
X

Jagdeep Dhankhar : रायपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 जनवरी को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे और बिलासपुर स्थित गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वे अपनी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ इस आयोजन में शामिल होंगे।

Jagdeep Dhankhar : बता दें कि उपराष्ट्रपति धनखड़ भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर 12.15 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और दोपहर 2 बजे रायपुर के माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से सीधे बिलासपुर जाएंगे, जहां दोपहर 3 से 4 बजे तक गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। इस दौरान वे छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगे।

Jagdeep Dhankhar : दीक्षांत समारोह के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ हेलीकॉप्टर से शाम 4.50 बजे रायपुर लौटेंगे और वहां से विशेष विमान द्वारा शाम 5 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire