Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Jagdeep Dhankhar: इस्तीफे के बाद पहली बार नजर आए पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़; हंसते - ताली बजाते दिखे

Vpb
Jagdeep Dhankhar: इस्तीफे के बाद पहली बार नजर आए पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़; हंसते - ताली बजाते दिखे
X

Jagdeep Dhankhar: नई दिल्ली: चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में 67 वर्षीय राधाकृष्णन को शपथ दिलाई। लाल कुर्ता पहने राधाकृष्णन ने अंग्रेजी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। उन्होंने मंगलवार को विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से हराकर उपराष्ट्रपति चुनाव जीता था। समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद थे, जो 21 जुलाई के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए।

Jagdeep Dhankhar: जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। समारोह में वह राधाकृष्णन के पास पहली पंक्ति में हंसते-मुस्कुराते और ताली बजाते दिखे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और वेंकैया नायडू भी शामिल हुए।


Jagdeep Dhankhar: धनखड़ ने राधाकृष्णन को पत्र लिखकर बधाई दी थी, जिसमें उन्होंने उनके अनुभव और नेतृत्व की सराहना की। विपक्षी दलों ने धनखड़ की 50 दिन से अधिक की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। कांग्रेस, शिवसेना और तृणमूल कांग्रेस ने उनकी गैरमौजूदगी को लेकर सरकार से जवाब मांगा था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire