Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Jagdalpur News : पहले सिगरेट का किया नशा, फिर पेड़ पर चढ़कर फंदे पर झूला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना...
Jagdalpur News : जगदलपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Jagdalpur News : जगदलपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि उसने पेड़ के नीचे खड़े होकर पहले सिगरेट पी, इसके बाद पेड़ पर चढ़ा और झूलने के लिए लगाए गए रस्सी के फंदे पर झूल गया। जिससे तड़पते हुए उसकी मौत हो गई। मामले मेें पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Jagdalpur News : बता दें कि मृतक अभय बघेल 21 वर्ष आमागुड़ा का रहने वाला था। बताया जाता है कि बीती रात सोमवार को उसने घर में परिवार के साथ खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया था। अचानक रात में उठकर पास ही स्थित शहीद स्मारक के पीछे वाले इलाके में पहुंच गया। अभय ने यहां पेड़ के पास खड़े होकर पहले सिगरेट पी। इसके बाद पेड़ पर चढ़ा और पहले से लगी रस्सी के फंदे पर झूल गया।
Jagdalpur News : थोड़ी देर तड़पने के बाद उसने दम तोड़ दिया। पेड़ पर लगी रस्सी बच्चों ने झूलने के लिए लगाई थी। इधर सुबह हुई तो अभय घर में नहीं था। परिवार के लोग उसे तलाशने लगे। इसी दौरान घर से करीब 100 मीटर दूर ही पिता ने उसकी लाश फंदे से लटकती हुई देखी। ये मंजर देखकर वे घबरा गए और रोते हुए बाकी परिवार वालों को ये बात बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


