Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Jagdalpur Crime : साधु बनकर लोगों से करते थे ठगी, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे, जानें कैसे देते थे वारदात को अंजाम...
Jagdalpur Crime : जगदलपुर। जगदलपुर पुलिस ने साधुओं के वेश में ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

Jagdalpur Crime : जगदलपुर। जगदलपुर पुलिस ने साधुओं के वेश में ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की चेन बरामद की है। बताया जाता है कि पकड़े गए सभी आरोपी मध्यप्रदेश के खरगौन के रहने वाले है और सोने की चेन ठगने के बाद आंध्रप्रदेश में वारदात को अंजाम देने निकले थे, तभी पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा।
Jagdalpur Crime : बता दें कि पकड़े गए आरोपियों का नाम सोहन नाथ 20 वर्ष, शंकरनाथ 19 वर्ष सुरेश नाथ 42 वर्ष, विक्की नाथ 24 वर्ष, बालू कोर 60 वर्ष और हेमु नाग 40 वर्ष है। बताया जाता है कि ये सभी 3 अगस्त की सुबह साढ़े ग्यारह बजे नयापारा कार्यालय में 6 लोग साधु के वेश में पहुंचे। जहां आरोपियों ने अरूण कुमार को घर और दुकान की समस्या को पूजा पाठ और शुद्धिकरण मंत्र से दूर करने की बात कही। पीड़ित अरूण कुमार उनके झांसो में आकर पूजा पाठ के लिए राजी हो गया।
Jagdalpur Crime : इस दौरान आरोपियों ने एक रूद्राक्ष की माला निकालकर पीड़ित अरूण कुमार को पहना दिया और उसके गले की सोने की चेन निकाल लिया। ठगी के बाद 108 बार आंख बंद कर ओम नमः शिवाय करने को कहा। जैसे ही जाप शुरू हुई तो आरोपी मौका देख फरार हो गये। जिससे पुलिस ने आरोपियों को आंध्र प्रदेश के थाना नंदीगामा जिला कृष्णा से आंध्र प्रदेश पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


