Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Jagdalpur Crime : भवानी चौक पर नशे की दवा बेचने ग्राहक की तलाश करता आरोपी गिरफ्तार

बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है

Jagdalpur Crime : भवानी चौक पर नशे की दवा बेचने ग्राहक की तलाश करता आरोपी गिरफ्तार
X

Jagdalpur Crime : जगदलपुर। बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अवैध नशीली दवाइयां बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। थाना सिटी कोतवाली को सूचना मिली थी कि कुम्हारपारा के भवानी चौक में एक व्यक्ति अवैध नशीली दवाइयां बेचने की कोशिश कर रहा है। इस पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में टीम का गठन किया गया।

Jagdalpur Crime : थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर, मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी गोलमोल जवाब देने लगा और उसने अपना नाम घासीराम नाग, कुम्हारपारा जगदलपुर का निवासी बताया। आरोपी की जेब से 18 नग अवैध नशीली दवाइयां (Pyeevon Spas Plus Capsule) बरामद की गई, जिनकी कीमत लगभग 178.20 रुपये है। आरोपी से पूछताछ करने पर कोई वैधानिक उत्तर नहीं मिला।

Jagdalpur Crime : आरोपी का यह कृत्य एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 नग दवाइयां और एक मोबाइल फोन, कुल 10,178.20 रुपये की कीमत के साथ बरामद किए। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 21-ख एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक शिवानंद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक लंबोदर कश्यप, प्रधान आरक्षक अनंत बघेल, उमेश चंदेल, और आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर एवं रवि सरदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire