Top
Begin typing your search above and press enter to search.

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कल आएंगे रायपुर, विशेष समारोह में होंगे शामिल

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कल आएंगे रायपुर, विशेष समारोह में होंगे शामिल
X

रायपुर। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज कल, 4 दिसंबर को रायपुर प्रवास पर रहेंगे। उनका आगमन विशेष विमान से सुबह 11:00 बजे माना एयरपोर्ट रायपुर पर होगा, जहां सैकड़ों भक्त ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत करेंगे।

एयरपोर्ट से शंकराचार्य सीधे बोरियाकला स्थित श्री शंकराचार्य आश्रम जाएंगे, जहां वे माता राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी के दर्शन और पूजन करेंगे। आश्रम में कुछ समय विश्राम के बाद वे भक्तों को आशीर्वचन देंगे। इसके बाद, स्वामी जी का अगला कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे फुल्हड़ स्थित शगुन फार्म हाउस में होगा, जहां वे एक विशेष समारोह में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार ने शंकराचार्य महाराज को "राज्य अतिथि" का दर्जा प्रदान किया है, और उनके सुरक्षा के लिए "Y" श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जैसा कि मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार है। उनके प्रवास के दौरान शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

समारोह के बाद, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती दोपहर 2:00 बजे विशेष विमान से नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए प्रस्थान करेंगे। शंकराचार्य के आगमन को लेकर शहर में भक्तों में भारी उत्साह है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire