Breaking News
:

Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी शुरु, आज कराया जाएगा भगवान जगन्नाथ को स्नान, जानें कब से शुरू होगी यात्रा

Jagannath Rath Yatra 2025: Preparations for Jagannath Rath Yatra have begun, Lord Jagannath will be given a bath today, know when journey will start

Jagannath Rath Yatra 2025: ओडिशा की पुरी धाम में जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी पूरे जोरों-शोरों से चल रही है। पंचांग के अनुसार, हर साल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकाली

पुरी। Jagannath Rath Yatra 2025: ओडिशा की पुरी धाम में जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी पूरे जोरों-शोरों से चल रही है। पंचांग के अनुसार, हर साल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकाली जाती है।


Jagannath Rath Yatra 2025: वहीं आज यानी जेष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान जगन्नाथ को स्नान कराया जाएगा। इसके बाद से भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के लिए बीमार होने के बाद एकांतवास में चले जाते हैं। इस अवधि में भक्तगण भगवान के दर्शन नहीं कर सकते हैं, इसके बाद जब प्रभु ठीक होते हैं तब जगन्नाथ यात्रा शुरू होती है।


Jagannath Rath Yatra 2025: 108 घड़ों के पानी से होगा प्रभु का स्नान


आज भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र की मूर्तियों को गर्भगृह से मंडप में लाया जाएगा फिर 108 घड़ों के पानी से स्नान कराया जाएगा. इसमें परंपरा के अनुसार प्रभु जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र को जल से स्नान कराया जाएगा।


Jagannath Rath Yatra 2025: खास बात ये है कि इस पानी में कई तरह की औषधियां मिलाई जाती है। सुगंधित फूल, चंदन, केसर,कस्तूरी को पानी में मिलाया जाता है। इस पवित्र स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन को बुखार हो जाता है।


Jagannath Rath Yatra 2025: कब शुरू होगी जगन्नाथ यात्रा


इस साल प्रभु श्री जगन्नाथ यात्रा की शुरुआत शुक्रवार, 27 जून 2025 को शुरु होगी। इस तिथि पर भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर श्रीमंदिर से गुंडिचा मंदिर तक यात्रा करते हैं। इस दौरान लाखों भक्त इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए आते हैं। इस यात्रा का समापन शनिवार, 5 जुलाई को होगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us