Breaking News
Create your Account
JAC Class 10 Admit Card 2026: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड जारी, छात्र स्कूल से लें हॉल टिकट
JAC Class 10 Admit Card 2026: रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक (कक्षा 10वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स jacexamportal.in और jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध हैं। हालांकि, छात्र इन एडमिट कार्ड को सीधे वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। बोर्ड के नियमों के अनुसार, केवल स्कूल प्रबंधन ही अपनी स्कूल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करेगा।
JAC Class 10 Admit Card 2026: स्कूल प्रशासन को डाउनलोड किए गए हर एडमिट कार्ड पर स्कूल की आधिकारिक मुहर और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर करना अनिवार्य है। इसके बाद ही छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित किए जाएंगे। बिना मुहर और हस्ताक्षर वाला एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर मान्य नहीं होगा।
JAC Class 10 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज है। बोर्ड ने साफ कहा है कि बिना एडमिट कार्ड के किसी छात्र को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, विषयवार परीक्षा तिथियां, परीक्षा केंद्र का नाम-पता और महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज होंगे। छात्रों को सलाह है कि वे सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें।
JAC Class 10 Admit Card 2026: अगर एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, विषय या केंद्र संबंधी कोई गलती हो तो तुरंत स्कूल प्रशासन को बताएं। स्कूल के माध्यम से ही बोर्ड को सूचना देकर सुधार कराया जा सकता है।
JAC Class 10 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स (स्कूलों के लिए):
-आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacexamportal.in पर जाएं।
-'Secondary Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
-स्कूल यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
-छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकालें।
छात्र जल्द से जल्द अपने स्कूल से संपर्क कर एडमिट कार्ड प्राप्त करें ताकि परीक्षा में कोई असुविधा न हो।
Related Posts
More News:
- 1. UP: आगरा को 6,466 करोड़ की सौगात: सीएम योगी ने रखी ग्रेटर टाउनशिप की नींव, CM योगी बोले - अब UP में बनेगा दूसरा 'नोएडा'
- 2. KKR vs PBKS IPL 2026: कोलकाता ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, केकेआर ने किए प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव
- 3. New Labour Overtime Rules: अब 8 घंटे से ज्यादा काम करना माना जाएगा ओवरटाइम, एक्स्ट्रा काम करने पर कंपनी को कितनी देनी होगी सैलरी ? जानें नए रूल्स
- 4. CG News : जन्मदिन पार्टी बनी मौत का जश्न, दोस्त ने ट्रक से कुचलकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
mosbeth_kfpi
January 19, 2026 at 10:18 AM
Choose a trusted platform for your gaming sessions by heading to [url=https://museodeburgos.com/]mosbeth[/url], offering strong reliability and excellent playing conditions. The background significantly influences the storyline.
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

