Create your Account
Jaat Trailer : सनी देओल की 'जाट' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 'सिकंदर' को टक्कर देने को तैयार?
- Rohit banchhor
- 24 Mar, 2025
लेकिन सवाल यह है- क्या 'जाट' सलमान खान की 'सिकंदर' को पछाड़कर बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार लेगी?
Jaat Trailer : मुंबई। सनी देओल एक बार फिर अपने 'ढाई किलो के हाथ' और बुलंद आवाज के साथ बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार हैं। सोमवार को रिलीज हुए उनकी फिल्म 'जाट' के ट्रेलर ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। साउथ इंडिया की पृष्ठभूमि पर बेस्ड इस फिल्म में सनी देओल एक सिरफिरे जाट के किरदार में नजर आएंगे, जो माफिया सरगना राणातुंगा (रणदीप हुड्डा) के साम्राज्य को चुनौती देता है। ट्रेलर में दमदार एक्शन, जोरदार डायलॉग्स और थमन के शानदार बैकग्राउंड स्कोर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। लेकिन सवाल यह है- क्या 'जाट' सलमान खान की 'सिकंदर' को पछाड़कर बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार लेगी?
Jaat Trailer : 'जाट' की कहानी: माफिया बनाम जाट का महासंग्राम-
फिल्म की कहानी साउथ के एक गांव से शुरू होती है, जहां राणातुंगा (रणदीप हुड्डा) का खौफनाक राज चलता है। गांव वाले उसके नाम से कांपते हैं और उसका कोई विरोधी नहीं है। लेकिन तभी कहानी में एंट्री होती है एक निडर जाट (सनी देओल) की, जो राणा के साम्राज्य को जड़ से उखाड़ने का इरादा रखता है। ट्रेलर में सनी देओल का दमदार अंदाज और एक्शन सीक्वेंस देखकर फैंस की उम्मीदें सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं। रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह जैसे कलाकार ग्रे शेड्स में नजर आएंगे, जो फिल्म को और रोमांचक बनाते हैं।
Jaat Trailer : ट्रेलर का जलवा: '90 के दशक का सनी देओल' लौटा! 'जाट' का ट्रेलर मैत्री मूवी मेकर्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही वायरल हो गया। फैंस कमेंट सेक्शन में ट्रेलर की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, "आखिरी डायलॉग ने रोंगटे खड़े कर दिए।" वहीं, एक फैन ने कहा, "90 का सनी देओल फिर से वापस आ गया है, थिएटर में धमाल मचने वाला है।" कई लोगों ने इसे 'मास मूवी' करार दिया और सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ने की भविष्यवाणी की। ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक और सनी की दमदार एंट्री को खूब सराहा जा रहा है।
Jaat Trailer : 'सिकंदर' से टक्कर: बॉक्स ऑफिस पर कौन मारेगा बाजी?
'जाट' का ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि यह सलमान खान की 'सिकंदर' को कड़ी टक्कर दे सकता है। 'सिकंदर' 30 मार्च 2025 को रिलीज हो रही है, जबकि 'जाट' इसके 10 दिन बाद 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी। 'गदर 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल के फैंस उनकी इस फिल्म से भी बड़ी उम्मीदें लगा रहे हैं। लेकिन क्या 'जाट' कमाई के मामले में 'सिकंदर' को मात दे पाएगी? इसका जवाब तो बॉक्स ऑफिस के आंकड़े ही देंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Amit Shah Bastar Visit: गृहमंत्री अमित शाह का कारकेड 14 से घट कर 4 का हुआ, पुलिस ने किया रिहर्सल,कल शाम पहुंचेंगे रायपुर
- 2. Kerala CM: वीडी सतीशन होंगे केरल के अगले मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने 10 दिन बाद CM के नाम का किया ऐलान
- 3. Bharat Kanth Road Accident Death: कंटेनर ट्रक से टकराई कार,सड़क हादसे में तेलुगु अभिनेता भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की मौत
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ऐलान; ‘सुगम परिवहन सेवा योजना’ जल्द होगी शुरू, पहले चरण में 5,206 बसें चलेंगी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

