Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

ITI Jobs: आईटीआई में 22 गेस्ट लेक्चरर के पदों पर निकली भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन, ये है अप्लाई करने की आखिरी तारीख

Raipur ITI Jobs

Vpb
ITI Jobs: आईटीआई में 22 गेस्ट लेक्चरर के पदों पर निकली भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन, ये है अप्लाई करने की आखिरी तारीख
X

ITI Jobs: रायपुर। जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रशिक्षण सत्र 2025-26 के लिए अतिथि व्याख्याताओं (Guest Lecturers) की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। नोडल संस्था आईटीआई सड्डू, रायपुर ने विभिन्न आईटीआई के लिए कुल 22 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 16 दिसंबर 2025 शाम 5:30 बजे तक अपने आवेदन केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।

ITI Jobs: आवेदन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, विधानसभा रोड, एमजीएमआई हॉस्पिटल के सामने, सड्डू, रायपुर (छत्तीसगढ़) पिन-492014 के पते पर स्वीकार किए जाएंगे। पदों, पात्रता और अन्य जानकारी raipur.gov.in पर उपलब्ध है।

ITI Jobs: जिले की विभिन्न आईटीआई में कुल 22 पदों पर नियुक्ति प्रस्तावित है। आईटीआई सड्डू में इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी), आर्किटेक्चरल ड्राफ्ट्समैन और इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन के लिए 1-1 पद निर्धारित किए गए हैं।

ITI Jobs: आईटीआई हीरापुर में स्मार्टफोन टेक्नीशियन कम ऐप टेस्टर के 2 पद, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेज़ के 2 पद, वर्कशॉप कैलकुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग के 2 पद, सोलर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) का 1 पद और आईओटी टेक्नीशियन (स्मार्ट हेल्थकेयर) का 1 पद शामिल हैं।

ITI Jobs: आईटीआई माना कैंप में इलेक्ट्रिशियन के 2 पद, जबकि मैकेनिक डीज़ल, वेल्डर, मैकेनिक ट्रैक्टर, स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) और मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग के लिए 1-1 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा, आईटीआई बंगोली और आईटीआई तोरला में COPA ट्रेड के लिए 1-1 पद तथा आईटीआई आरंग में फिटर के लिए 1 पद पर आवेदन मांगे गए हैं।

ITI Jobs: आईटीआई सड्डू के प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि आवेदन केवल निर्धारित माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। भर्ती को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि यह अवसर विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में अनुभव और रोजगार दोनों प्रदान करता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire