Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IT Raid : सेठिया ज्वेलर्स पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, दस्तावेजों की जांच जारी...

आईटी अधिकारियों की एक टीम ने मैत्री विहार कॉलोनी स्थित निवास पर भी पहुंची।

IT Raid : सेठिया ज्वेलर्स पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, दस्तावेजों की जांच जारी...
X

IT Raid : धमतरी। जिले में इनकम टैक्स (IT) विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेठिया ज्वेलर्स के ठिकानों पर छापा मारा है। टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद यह छापेमारी की गई है, जिसमें धमतरी और रायपुर IT टीम के अधिकारी शामिल हैं। जांच के दौरान सेठिया ज्वेलर्स की दुकान के साथ-साथ संबंधित व्यक्तियों के घरों पर भी छानबीन की जा रही है।

IT Raid : बता दें कि मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे, रायपुर पासिंग की चार गाड़ियों में आए 12 से 13 इनकम टैक्स अधिकारी धमतरी के इतवारी बाजार स्थित सेठिया ज्वेलर्स में पहुंचे। टीम में महिला अधिकारी भी शामिल हैं। कुछ अधिकारी दुकान के अंदर जांच कर रहे हैं, जबकि कुछ ऊपर निवास में छानबीन कर रहे हैं। आईटी अधिकारियों की एक टीम ने मैत्री विहार कॉलोनी स्थित निवास पर भी पहुंची।

IT Raid : वहां से ज्वेलरी संचालक को वाहन में बिठाकर दुकान लाया गया और पूछताछ की जा रही है। टीम दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल कर रही है, जिससे बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire