Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
ISRO Spadex: इसरो साल के आखिरी मिशन के लिए तैयार, आज रात स्पेडेक्स मिशन की लॉन्चिंग अंतरिक्ष में रचा जाएगा इतिहास
- Pradeep Sharma
- 30 Dec, 2024
ISRO Spadex: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के स्पेडेक्स मिशन की लॉन्चिंग आज सोमवार रात 9:58 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष
नई दिल्ली। ISRO Spadex: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के स्पेडेक्स मिशन की लॉन्चिंग आज सोमवार रात 9:58 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से होगी। भारत इस मिशन की सफलता के बाद अमेरिका, रूस और चीन के विशेष क्लब में शामिल हो जाएगा। इन देशों के पास ही अभी बाहरी अंतरिक्ष में दो अंतरिक्ष यान या उपग्रहों को डॉक (जोड़ने) और अनडॉक (अलग) की क्षमता है।
ISRO Spadex: क्या है खास इस मिशन में
इसरो साल के अपने आखिरी मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है। इस मिशन में अंतरिक्ष में बुलेट की स्पीड से दस गुना ज्यादा तेजी से ट्रैवल कर रहे दो स्पेसक्राफ्ट को मिलाया जाएगा, जिसे डॉकिंग कहा जाता है। अंतरिक्ष में डॉकिंग की जरूरत तब होती है जब साझा मिशन उद्देश्यों को हासिल करने के लिए कई रॉकेट प्रक्षेपित करने की जरूरत होती है।
ISRO Spadex: पीएसएलवी-सी60 से लॉन्च किया जाएगा
स्पेडेएक्स स्पेडेक्स को आज श्रीहरिकोटा से रात 9.58 बजे पीएसएलवी-सी60 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। पीएसएलवी- सी 60 मिशन अंतरिक्ष में विभिन्न प्रयोगों के लिए इसरो की विभिन्न प्रयोगशालाओं, निजी स्टार्टअप उद्यमों और शैक्षणिक संस्थानों के चौबीस पे-लोड भी लेकर जाएगा।
ISRO Spadex: मिशन की कामयाबी पर ही भारत का चंद्रयान-4 मिशन निर्भर
बता दें कि इस मिशन की कामयाबी पर ही भारत का चंद्रयान-4 मिशन निर्भर है, जिसमें चंद्रमा की मिट्टी के सैंपल पृथ्वी पर लाए जाएंगे। इसकी कामयाबी भारतीय अंतरिक्ष केंद्र और मानव अंतरिक्ष उड़ानों के लिए अहम साबित होगी।
Related Posts
More News:
- 1. Yogi Adityanath Birthday Special: 54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ, जानें कैसे तय किया मुख्यमंत्री बनने तक का सफर, UP+ Yogi...आज भी उपयोगी...संन्यासी से 'बुलडोजर बाबा' बनने तक की कहानी..newsplus21 पर
- 2. Jeering against Donald Trump: NBA फाइनल्स में पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, सरेआम हुई बेइज्जती, फैंस ने की हूटिंग
- 3. UP: पत्नी को छोड़, सास को दिल दे बैठा दामाद, दोनों ने कर ली कोर्ट मैरिज, वीडियो Viral
- 4. ICC: आईसीसी ने किए बड़े बदलाव, कोचिंग नियमों से लेकर पिंक बॉल ट्रायल तक कई फैसलों को मंजूरी, जानें क्या क्या बदला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

