Breaking News
Create your Account
महिला सैनिकों की रिहाई के बदले इस्राइल करेगा 200 फलस्तीनी कैदियों को आजाद, ये दूसरी बार अदला-बदली
नई दिल्ली: इस्राइल और हमास के बीच 15 महीने के लंबे संघर्ष के बाद, आज इस्राइल के चार सैनिकों को हमास रिहा करेगा। इन सैनिकों में करीना एरीव (20), डेनिएला गिल्बोआ (20), नामा लेवी (20), और लिरी अलबाग (19) शामिल हैं। यह रिहाई गाजा पट्टी में संघर्ष विराम के बाद की दूसरी अदला-बदली है। पहले चरण में तीन इस्राइली बंधकों की रिहाई के बदले 90 फलस्तीनी कैदियों को छोड़ा गया था।
इस बार चार इस्राइली बंधकों के बदले 200 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा, जिनमें से 120 गंभीर अपराधों में दोषी हैं।
7 अक्टूबर 2023 को गाजा सीमा के नाहल ओज बेस पर हमास के हमले के दौरान इन महिला सैनिकों का अपहरण किया गया था। वे सभी सीमा पर खतरों की निगरानी करने वाली लुकआउट इकाई से संबंधित थीं।

इस इकाई की पांचवीं सैनिक, अगम बर्जर (20), अभी भी हमास के कब्जे में है। 19 जनवरी को लागू हुए संघर्ष विराम के बाद यह दूसरी रिहाई है। पहले भी 471 दिनों के बाद हमास ने अपने कब्जे से कई बंधकों को रिहा किया था। इस बार की अदला-बदली के बाद इस्राइल नेत्ज़ारिम गलियारे से पीछे हटना शुरू करेगा।
Related Posts
More News:
- 1. LPG Commercial Gas Cylinder Price Hike: 993 रुपये बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम, 3 महीनों में तीन बार की गई बढ़ोत्तरी, मई के पहले दिन महंगाई का झटका
- 2. Share Market Closed: आज शेयर बाजार बंद, वैश्विक असर से पहले ही टूटा सेंसेक्स-निफ्टी, अगले तीन दिन नहीं होगा कारोबार, जानिए पूरा अपडेट
- 3. Pawan Khera: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम सीएम की पत्नी के मामले में मिली अग्रिम जमानत
- 4. GST collection April 2026: दुनिया में उथल-पुथल के बीच भरा मोदी सरकार का खजाना, टूटे सारे रिकॉर्ड, GST कलेक्शन 2.42 लाख करोड़ रुपए के पार, जानें छत्तीसगढ़ का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

