Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Israel Hamas War : इजरायली सेना का गाजा पर हवाई हमला, 17 लोगों की मौत, जंग में तीव्रता...

इस हमले में मारी गईं ज्यादातर लोग शरणार्थी थे, जिनमें एक महिला और उसका बच्चा भी शामिल था।

Israel Hamas War : इजरायली सेना का गाजा पर हवाई हमला, 17 लोगों की मौत, जंग में तीव्रता...
X

Israel Hamas War : इजरायल/गाजा। इजरायल और गाजा के बीच संघर्ष में एक और घातक मोड़ आ गया है। इजरायली सेना ने गाजा सिटी के एक स्कूल पर हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इस हमले में मारी गईं ज्यादातर लोग शरणार्थी थे, जिनमें एक महिला और उसका बच्चा भी शामिल था।

Israel Hamas War : अल-अहली बैपटिस्ट अस्पताल के मुताबिक, माजदा वासिला स्कूल पर हुए हवाई हमले में सात लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए। इजरायल का कहना है कि हमले का निशाना शरणार्थियों के बीच छिपे हुए हमास के लड़के थे, लेकिन फिलिस्तीनी प्रशासन का दावा है कि स्कूल में कोई हमास का सदस्य नहीं था, और वहां केवल आम लोग शरण ले रहे थे। एक विस्थापित महिला एताफ सादात ने बताया, हमारी आंखों के सामने यह हमला हुआ, जिसमें कई लोग जलकर मर गए और कुछ शव क्षत विक्षत हो गए। कई लोग मलबे के नीचे दबे हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

Israel Hamas War : दीर अल-बलाह में हमला-

इजरायल ने स्कूल पर हमले के साथ-साथ गाजा के केंद्रीय शहर दीर अल-बलाह में नगरपालिका परिसर पर भी हमला किया, जहां चल रही बैठक में 10 लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए। यह हमले इजरायली सेना द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों का हिस्सा हैं, जो पिछले अक्टूबर से जारी हैं।

Israel Hamas War : गाजा में बंधक संकट-

गाजा में इजरायल के हमलों के साथ-साथ फिलिस्तीनी क्षेत्र में बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों की रिहाई के लिए प्रदर्शन भी जारी हैं। शनिवार को हजारों प्रदर्शनकारी तेल अवीव की सड़कों पर उतरे और इजरायल सरकार से गाजा में बमबारी रोकने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए दबाव बढ़ाया है। उनका दावा है कि यदि जल्दी समझौता नहीं हुआ तो बंधकों की संख्या और बढ़ सकती है, और वे भी मारे जा सकते हैं।

Israel Hamas War : नेतन्याहू पर निशाना-

प्रदर्शनकारी इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू बंधकों की रिहाई में अब तक असमर्थ रहे हैं, और देश में आम चुनाव कराए जाने चाहिए। फिलहाल, 100 से अधिक इजरायली नागरिक हमास की गिरफ्त में हैं, और उनके परिवारजन हर हाल में उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं।

Israel Hamas War : अंतरराष्ट्रीय दबाव-

यह घटनाएं ऐसे समय पर हो रही हैं जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मध्य-पूर्व देशों का दौरा कर रहे हैं, और युद्धविराम व बंधकों की रिहाई के लिए दबाव बना रहे हैं। लेकिन युद्ध और कूटनीतिक बातचीत के बीच गाजा में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire