Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Israel Attack on Iran : इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, 100 फाइटर जेट्स और F-35 स्टील्थ विमानों ने मचाई तबाही

इजरायल की इस रणनीतिक कार्रवाई ने ईरान की सैन्य तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Israel Attack on Iran : इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, 100 फाइटर जेट्स और F-35 स्टील्थ विमानों ने मचाई तबाही
X
Israel Attack on Iran : तेहरान/जेरूसलम। शनिवार को इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर एक बड़े हमले में 100 से अधिक लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया, जिसमें अत्याधुनिक F-35 'अदिर' स्टील्थ विमान भी शामिल थे। इन विमानों ने लगभग 2,000 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए ईरान के इलम, खुज़ेस्तान और तेहरान प्रांतों में स्थित सैन्य अड्डों पर हमला किया। इजरायली सेना ने इस दौरान ईरान के परमाणु और तेल प्रतिष्ठानों को जानबूझकर निशाना नहीं बनाया ताकि अंतरराष्ट्रीय तनाव और बढ़े नहीं।


Israel Attack on Iran : हमले की प्रमुख बातें
F-35 'अदिर' जैसे स्टील्थ विमानों का इस्तेमाल कर, इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए। इजरायली विमानों ने भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ईरान के परमाणु और तेल खजानों को निशाना नहीं बनाया, ताकि किसी विश्व युद्ध की स्थिति को टाला जा सके। हमलों के बाद ईरान में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, और ईरान से संभावित जवाबी कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है।
इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट और चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने तेल अवीव स्थित किरया बेस से हमले पर निगरानी रखी। आईडीएफ ने ईरान, इराक, यमन, सीरिया और लेबनान से संभावित हमलों पर नज़र बनाए रखी है और हर प्रकार की जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है।


Israel Attack on Iran : अमेरिका का समर्थन-
व्हाइट हाउस ने इजरायल के इस हमले का समर्थन करते हुए इसे आत्मरक्षा का अधिकार बताया। यह कार्रवाई 1 अक्टूबर को ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमले की प्रतिक्रिया में की गई है। इस बड़ी सैन्य कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और दोनों पक्षों की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। ईरान ने कहा है कि उसे इस हमले से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इजरायल की इस रणनीतिक कार्रवाई ने ईरान की सैन्य तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire