Create your Account
ISKCON Temple In Navi Mumbai: नवी मुंबई में बना एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
- Pradeep Sharma
- 15 Jan, 2025
ISKCON Temple In Navi Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 16 जनवरी को नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन द्वारा स्थापित श्री श्री राधा मोहन मंदिर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर की वास्तुकला की
मुंबई। ISKCON Temple In Navi Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 16 जनवरी को नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन द्वारा स्थापित श्री श्री राधा मोहन मंदिर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर की वास्तुकला की प्रशंसा करते हुए इसे आस्था और विज्ञान का अनूठा संगम बताया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत 'हरे कृष्णा... हरे कृष्णा' के पवित्र मंत्र से की और इस्कॉन के प्रयासों को ज्ञान और भक्ति की पवित्र भूमि पर एक महत्वपूर्ण योगदान करार दिया।
ISKCON Temple In Navi Mumbai: अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत केवल भौगोलिक सीमाओं से बंधा एक भूखंड नहीं है, यह एक जीवंत और सांस्कृतिक परंपरा है। हमारी संस्कृति की चेतना इसकी आध्यात्मिकता में निहित है। भारत को समझने के लिए इसकी आध्यात्मिक आत्मा को अपनाना जरूरी है।
ISKCON Temple In Navi Mumbai: उन्होंने यह भी कहा कि भारत की विविध भाषाओं और परंपराओं में एकता का भाव इसकी सांस्कृतिक चेतना में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। पीएम मोदी ने इस्कॉन द्वारा कुम्भ मेले जैसे बड़े आयोजनों में किए गए सेवा कार्यों की सराहना की और इसे भारत के सामूहिक आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक बताया।
ISKCON Temple In Navi Mumbai: बता दें कि मंदिर परिसर में महाभारत और रामायण पर आधारित एक आधुनिक संग्रहालय बनाया गया है, जो खासतौर पर युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगा। इसके अलावा, वृंदावन के 12 पवित्र वनों से प्रेरित एक सुंदर उद्यान भी विकसित किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Instagram Ads: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर सरकार एक्शन में, मेटा को समन भेजने की तैयारी
- 2. UK: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के आरोप, मंदिर समिति ने दिए जांच के आदेश
- 3. S. Sreesanth: बिना शर्त माफी मांगने के बाद एस. श्रीसंत को मिली राहत, केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने हटाया 3 साल का बैन, क्या मैदान पर होगी वापसी ?
- 4. Raigarh Tamanar Violence: तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड राजेश मरकाम गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने और महिला TI की पिटाई के मामले में थी पुलिस को तलाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

