Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UAN में दर्ज नाम है गलत? तो मुश्किल में पड़ सकते है आप, EPF खाता सुरक्षित रखने के लिए ऐसे करें सुधार

EPF UAN

UAN में दर्ज नाम है गलत? तो मुश्किल में पड़ सकते है आप, EPF खाता सुरक्षित रखने के लिए ऐसे करें सुधार
X

नई दिल्ली: आपके ईपीएफ अकाउंट के UAN से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। यदि आपके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) में नाम गलत दर्ज है, तो आप को मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसे सही करना बेहद जरूरी है। गलत नाम के कारण आपके कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) खाते में रुकावट आ सकती है और बेनिफिट लेने में परेशानी हो सकती है। तो आइए जानें इसे कैसे सुधारा जा सकता है-

कैसे करें नाम सुधार?

यदि आपके नाम में बड़ी गलतियां हैं, जैसे गलत वर्तनी, अधूरा नाम, या पूरा नाम न लिखा होना, तो इसे ठीक करने के लिए आपको कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे। आधार कार्ड इस प्रक्रिया के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। इसके अलावा, कम से कम तीन सहायक दस्तावेजों की भी जरूरत होती है, जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट, या अन्य वैध पहचान पत्र।

ऑनलाइन प्रक्रिया

नाम सुधारने के लिए आप यूनिफाइड मेंबर पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। सबसे पहले पोर्टल पर लॉगिन करें और "नाम सुधार" के विकल्प पर क्लिक करें। वहां दिए गए निर्देशों का पालन करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आपका नाम अपडेट कर दिया जाएगा।

सभी रिकॉर्ड का मेल होना क्यों जरूरी है?

यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आपके सभी आधिकारिक दस्तावेज, जैसे आधार, पैन और UAN में नाम एक समान हो। इससे न केवल ईपीएफ खाते से जुड़ी प्रक्रिया सुगम होगी, बल्कि भविष्य के वित्तीय और कानूनी कार्यों में भी रुकावटें नहीं आएंगी। इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कर आप अपने ईपीएफ लाभों का बिना किसी परेशानी के उपयोग कर सकते हैं और अपने खाते को सुरक्षित रख सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire