Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Iran-US Conflict: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, UAE, कतर, बहरीन और जॉर्डन में US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

Iran-US Conflict: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, UAE, कतर, बहरीन और जॉर्डन में US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें
X

Iran-US Conflict: नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और जॉर्डन में मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया कि यह कार्रवाई अमेरिका के हालिया हमलों के जवाब में की गई है।

खाड़ी देशों में अलर्ट

कतर की राजधानी दोहा में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। कतर सरकार ने लोगों के मोबाइल पर सुरक्षा अलर्ट भेजकर घरों या सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी। बहरीन में एयर रेड सायरन बजाए गए, जबकि UAE ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही रोकने का प्रयास कर रही है।

अमेरिका ने क्यों किया था हमला?

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने रविवार को ईरान के करीब 140 सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में ड्रोन लॉन्च साइट, हथियार भंडार, संचार केंद्र और नौसैनिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद की गई।

IRGC का दावा और चेतावनी

IRGC ने दावा किया कि उसने जॉर्डन में अमेरिकी कमांड सेंटर और कतर के अल उदीद एयरबेस को निशाना बनाया है। संगठन ने कहा कि अगर ईरान के खिलाफ आगे कोई कार्रवाई हुई तो उसका और कड़ा जवाब दिया जाएगा।

बढ़ी क्षेत्रीय चिंता

लगातार हो रहे हमलों से पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। कई देशों ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire