Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Iran-Israel War: ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक पाने में नाकाम हो रहा है इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम ! अराद और दिमोना में तबाही, नेतन्याहू ने जारी किया संदेश,भारत के लिए क्या है सबक

Iran-Israel War: तेलअवीव। इजरायल पर ईरान के ताजा हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं। दक्षिणी इजरायल के कस्बे, अराद और दिमोना में ईरानी मिसाइलों ने खासी तबाही मचाई है।

Iran-Israel War: ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक पाने में नाकाम हो रहा है इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम ! अराद और दिमोना में तबाही, नेतन्याहू ने जारी किया संदेश,भारत के लिए क्या है सबक
X

Iran-Israel War: तेलअवीव। इजरायल पर ईरान के ताजा हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं। दक्षिणी इजरायल के कस्बे, अराद और दिमोना में ईरानी मिसाइलों ने खासी तबाही मचाई है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भविष्य की लिए लड़ी जा रही जंग में इस हमले को एक मुश्किल समय बताया है।

Iran-Israel War: तेल अवीव के अधिकारियों के मुताबिक रिहायशी इलाके में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक एयर डिफेंस सिस्टम की नाकामी के चलते, इन मिसाइलों को इंटरसेप्ट नहीं किया जा सका। बता दें कि भारत और इजरायल ने ​मिलकर कई एयर डिफेंस सिस्टम विकसित किए हैं। बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट करने में एयर डिफेंस सिस्टम की नाकामी भारत के लिए भी भविष्य का सबक है।

Iran-Israel War: नाकाम साबित हुए इंटरसेप्टर

इमरजेंसी सेवा के मुताबिक दोनों ही जगहों पर काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। रिहायशी बिल्डिंगों में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। फायरफाइटर्स ने बताया कि इंटरसेप्टर्स लांच किए गए थे, लेकिन वह बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक पाने में नाकाम रहे। इमरजेंसी सेवा के डेविड एडम ने कहाकि दर्जनों लोगों को अस्पताल भेजा गया है। इसके मुताबिक घायलों में दस की हालत काफी ज्यादा खराब है। वहीं, 13 अन्य लोग भी घायल हैं। जबकि 48 मरीज सामान्य रूप से चोटिल हैं।

Iran-Israel War: दिमोना में भी हालत खराब

वहीं, दिमोना में भी मिसाइलों ने खासा नुकसान पहुंचाया है। यह इलाका इसलिए भी संवेदनशील है, क्योंकि यहां पर इजरायल का परमाणु केंद्र है। यहां पर डॉक्टरों ने 33 घायलों का इलाज किया, जिसमें 10 साल का एक बच्चा भी है। इस बच्चे को गहरी और गंभीर चोटें लगी हैं। ईरान के सरकारी टीवी ने इस हमले को नतांज परमाणु केंद्र पर हुए हमले का जवाब बताया है।

Iran-Israel War: नेतन्याहू ने किया मदद का ऐलान

इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इन हमलों पर प्रतिक्रिया दी है। नेतन्याहू ने कहाकि उन्होंने सरकारी एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि मदद मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहाकि भविष्य के लिए लड़े जा रहे युद्ध में यह एक कठिन शाम है। मैंने अराद के मेयर, यैर मायन से बात की है। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी की है। उन्होंने इमरजेंसी और बचाव दल को और मजबूत बनाए जाने के भी निर्देश दिए।





Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire