Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ब्रेकिंग: 4 सीनियर IPS ट्रांसफर इन्हें ADG रेल बनाया और इनको मिली साइबर की जिम्मेदारी

IPS transfer: मध्यप्रदेश में आईपीएस सर्विस मीट के आयोजन के बीच राज्य सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। देर रात जारी किए गए आदेश के अनुसार, ए साईं मनोहर जो पहले एडीजी और ओएसडी मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में पदस्थ

ब्रेकिंग: 4 सीनियर IPS ट्रांसफर इन्हें ADG रेल बनाया और इनको मिली साइबर की जिम्मेदारी
X

भोपाल। IPS transfer: मध्यप्रदेश में आईपीएस सर्विस मीट के आयोजन के बीच राज्य सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। देर रात जारी किए गए आदेश के अनुसार, ए साईं मनोहर जो पहले एडीजी और ओएसडी मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में पदस्थ थे, अब भोपाल वापस बुलाए गए हैं। उन्हें अब एडीजी साइबर पुलिस (PHQ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IPS transfer: इसके अलावा, मनीष शंकर शर्मा को एडीजी रेल पुलिस मुख्यालय का पद सौंपा गया है। इसके साथ ही डीपी गुप्ता को एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, लोक सेवा गारंटी, कोऑपरेटिव फ्रॉड और पुलिस मैनुअल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीँ मीनाक्षी शर्मा को ओएसडी मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली पदस्थ किया गया है।

IPS transfer: बता दें, आईपीएस सर्विस मीट में साइबर क्राइम पर भी चर्चा की गई थी। यह मीट पुलिस अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन करने के लिए बुलायी गई थी, जिसमें बदलते अपराध के तरीकों पर चर्चा की गई और पुलिस अधिकारियों को आधुनिक अपराधों से निपटने के लिए आवश्यक ट्रेनिंग दी गई। इसी दौरान गृह विभाग ने इन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए और ए साईं मनोहर को एडीजी साइबर पुलिस के पद पर नियुक्त कर दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire