Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IPS Transfer : छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, सरकार ने जारी किया आदेश

बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर समेत कई जिलों में नए पुलिस कप्तान, रायपुर कमिश्नरेट में भी बड़ा फेरबदल

IPS Transfer : छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, सरकार ने जारी किया आदेश
X

IPS Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थ पुलिस उपायुक्त (DCP) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस उमेश गुप्ता को बीजापुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं आईपीएस मयंक गुर्जर को सुकमा और आईपीएस संदीप पटेल को नारायणपुर जिले की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा बलौदाबाजार, बेमेतरा, सूरजपुर सहित कई जिलों में भी पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है।

रायपुर कमिश्नरेट में पदस्थ डीसीपी स्तर के अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है। राज्य सरकार का यह प्रशासनिक निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।




Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire