Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IPS Promotion: आईजी, डीआईजी प्रमोट हुए अफसरों की हुई स्टार सेरेमनी, डीजीपी अशोक जुनेजा ने वर्दी में स्टार लगाकर बढ़ाया हौसला

IPS Promotion: प्रदेश के 20 आईपीएस असफरों नए साल में 10 जनवरी को प्रमोशन मिला। इन अफसरों का स्टार सेरेमनी का आज आयोजन किया गया था। प्रदेश के डीजीपी अशोक जुनेजा ने अफसरों को बधाई देते हुए वर्दी में स्टार

IPS Promotion: आईजी, डीआईजी प्रमोट हुए अफसरों की हुई स्टार सेरेमनी, डीजीपी अशोक जुनेजा ने वर्दी में स्टार लगाकर बढ़ाया हौसला
X

रायपुर। IPS Promotion: प्रदेश के 20 आईपीएस असफरों नए साल में 10 जनवरी को प्रमोशन मिला। इन अफसरों का स्टार सेरेमनी का आज आयोजन किया गया था। प्रदेश के डीजीपी अशोक जुनेजा ने अफसरों को बधाई देते हुए वर्दी में स्टार लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। प्रमोशन हुए अफसरों में प्रदेश के 5 डीआईजी आईजी बने। इसी के साथ 7 एसएसपी डीआईजी बने। वहीं 8 एसपी पदोन्नत होकर एसएसपी बने।

IPS Promotion: जिन अफसरों को डीआईजी से आईजी प्रमोट किया गया है उनमें, आईपीएस बालाजी राव, राम गोपाल गर्ग, जितेंद्र सिंह मीणा, दीपक झा और अभिषेक शांडिल्य शामिल हैं। वहीं जिन एसएसपी से डीआईजी प्रमोशन मिला है उनमें आईपीएस गोवर्धन राम ठाकुर, टी आर कोशिमा, लाल उमेद सिंह, संतोष सिंह, अजातशत्रु बहादुर सिंह, कल्याण ऐलेसेला और प्रशांत ठाकुर शामिल हैं।

IPS Promotion: वहीं जिन अफसरों को एसपी से एसएसपी प्रमोट किया गया है उनमें आईपीएस शशिमोहन सिंह, राजेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, श्वेता राजमणि, विवेक शुक्ला, रामकृष्ण साहू, राजेश कुकरेजा और आशुतोष सिंह शामिल हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire