Top
Begin typing your search above and press enter to search.

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक पद के लिए आईपीएस अधिकारी हुए नामित, पढ़ें पूरी खबर

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक पद के लिए आईपीएस अधिकारी हुए नामित, पढ़ें पूरी खबर
X

नई दिल्ली: आईपीएस अधिकारी राजेश निरवान को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। यह भूमिका देश में नागरिक उड्डयन की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण है। राजेश निरवान जोधपुर के निवासी हैं और उन्होंने चार्टर्ड एकाउंटेंसी (CA), मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) और पुलिस प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।

राजेश निरवान की पहली पोस्टिंग सीआईडी (CB) जयपुर में एसपी के रूप में हुई थी। इसके बाद वह झालावार, सवाई माधोपुर, टोंक और कोटा शहर के एसपी रहे। 2007 में उन्हें डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) के पद पर पदोन्नति मिली और वह 2009 तक सीबीआई में रहे। 2010 में उन्हें आईजी (इंस्पेक्टर जनरल) के पद पर पदोन्नत किया गया और उन्होंने अजमेर रेंज का जिम्मा संभाला। अक्टूबर 2016 से अक्टूबर 2023 तक, वह बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) नई दिल्ली में इंस्पेक्टर जनरल और अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire