Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IPL Restart: आईपीएल में फॉरेन प्लेयर्स की नहीं खलेगी कमी, BCCI ने नियमों में किया बदलाव...

IPL Restart: आईपीएल में फॉरेन प्लेयर्स की नहीं खलेगी कमी, BCCI ने नियमों में किया बदलाव...
X

IPL Restart: नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2025 के शेष मैचों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। 17 मई से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल अब 3 जून को होगा। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को अपने खिलाड़ियों को एकत्र करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कई विदेशी खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत या राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण शेष सत्र के लिए अनुपलब्धता जताई है।

IPL Restart: बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को राहत देते हुए अस्थाई वैकल्पिक खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने की अनुमति दी है। यह निर्णय कुछ विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता को देखते हुए लिया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के जेमी ओवरटन वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीमित ओवर सीरीज के लिए इंग्लैंड में रहेंगे। बीसीसीआई के एक बयान के अनुसार, "आईपीएल 2025 को भारत-पाक तनाव के कारण अस्थाई रूप से निलंबित करना पड़ा, जिसके चलते इसे 25 मई की मूल तारीख से आगे बढ़ाया गया। राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं, चोट, बीमारी या व्यक्तिगत कारणों से कुछ विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता को देखते हुए, टूर्नामेंट के अंत तक अस्थाई वैकल्पिक खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति दी गई है।"

IPL Restart: हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि अस्थाई वैकल्पिक खिलाड़ी अगले साल रिटेन किए जाने के पात्र नहीं होंगे। यह कदम टूर्नामेंट की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। फ्रेंचाइजियां अब नए खिलाड़ियों को शामिल कर अपनी रणनीति तैयार करेंगी, ताकि आईपीएल का रोमांच फैंस के लिए बरकरार रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire