Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IPL Operation Sindoor: सेनाओं के शौर्य को सलाम करेगी BCCI, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित होगा कार्यक्रम, BCCI ने की खास तैयारी

IPL Operation Sindoor: सेनाओं के शौर्य को सलाम करेगी BCCI, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित होगा कार्यक्रम, BCCI ने की खास तैयारी
X

IPL Operation Sindoor: अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 अपने चरम पर पहुंच चुका है। इस सीजन का फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। लेकिन फाइनल से पहले, IPL 2025 का समापन समारोह देशभक्ति के रंग में रंगा जाएगा, जिसमें भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जाएगा। यह आयोजन न केवल क्रिकेट प्रेमियों, बल्कि पूरे देश को गर्व से भर देगा।

सेना को समर्पित होगा समापन समारोह

बीसीसीआई ने इस बार समापन समारोह को अनूठा बनाने का फैसला किया है। समारोह में भारतीय सशस्त्र बलों को सम्मानित किया जाएगा और ऑपरेशन सिंदूर के साहस और विजय को सलाम किया जाएगा। इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख और वायुसेना प्रमुख को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। यह समारोह देश की रक्षा करने वाले वीरों को समर्पित होगा।

भारत की जवाबी कार्रवाई

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना का वह साहसिक अभियान है, जिसके तहत पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह अभियान अभी जारी है, और भारत अब आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है।

प्लेऑफ और फाइनल का रोमांच

IPL 2025 के प्लेऑफ मुकाबले भी उत्साह से भरे हैं। 29 मई को मुलनपुर में क्वालीफायर 1 होगा, जिसकी विजेता टीम फाइनल में प्रवेश करेगी। 30 मई को उसी मैदान पर एलिमिनेटर खेला जाएगा, जहां हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। 1 जून को अहमदाबाद में क्वालीफायर 2 होगा, जिसकी विजेता फाइनल की दूसरी दावेदार बनेगी। 3 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रैंड फिनाले से पहले भव्य समापन समारोह होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire