Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IPL: GT ने RR को हराकर फाइनल में बनाई जगह, शुभमन गिल का शतक, राजस्थान का सफर खत्म

IPL GT vs RR

IPL: GT ने RR को हराकर फाइनल में बनाई जगह, शुभमन गिल का शतक, राजस्थान का सफर खत्म
X

IPL: मुंबई: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब खिताबी मुकाबले में गुजरात का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पावरप्ले में यशस्वी जायसवाल तथा ध्रुव जुरेल के विकेट गंवा दिए।

इसके बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और सात छक्के लगाए, लेकिन शतक से चूक गए। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 45 रन जोड़े, जबकि डोनोवन फरेरा ने अंतिम ओवर में चार छक्के जड़ते हुए 11 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 214/6 तक पहुंचाया।

IPL: 215 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की। सुदर्शन ने 58 रन बनाए, जबकि कप्तान गिल ने 53 गेंदों में 104 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। गुजरात ने 18.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल का टिकट कटाया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire