Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IPL 2026 : रायपुर में RCB vs KKR मैच से पहले बदला मौसम का मिजाज, फैंस की चिंता बढ़ी

आईपीएल के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले मौसम ने अचानक करवट ले ली है।

IPL 2026 : रायपुर में RCB vs KKR मैच से पहले बदला मौसम का मिजाज, फैंस की चिंता बढ़ी
X

IPL 2026 : रायपुर। रायपुर में आईपीएल के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दोपहर बाद शुरू हुई रुक-रुककर बारिश ने Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders के बीच होने वाले अहम मुकाबले पर अनिश्चितता के बादल मंडरा दिए हैं।

आज शाम शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाना है। प्लेऑफ की रेस को देखते हुए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, ऐसे में अचानक बदले मौसम ने खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

पिछले कुछ दिनों से राजधानी में शाम के वक्त मौसम लगातार बदल रहा था। मौसम विभाग ने पहले ही आंधी और बारिश की संभावना जताई थी, जो अब मैच वाले दिन सच साबित होती दिख रही है। बारिश के चलते मैदान और आउटफील्ड की स्थिति पर भी नजर बनी हुई है।

अगर मौसम देर तक खराब रहा तो मुकाबले में ओवर घटाने या खेल रुकने जैसी स्थिति बन सकती है। हालांकि आयोजकों और ग्राउंड स्टाफ की टीम मैदान को खेलने लायक बनाए रखने में जुटी हुई है।

मंगलवार को दोनों टीमों ने जमकर अभ्यास किया था। खासकर विराट कोहली को देखने के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह नजर आया। पिछले मैच में जल्दी आउट होने के बाद समर्थकों को आज उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद है।

गौरतलब है कि रायपुर इस सीजन में RCB का दूसरा होम ग्राउंड बना हुआ है। टीम ने यहां अपने पिछले मुकाबले में Mumbai Indians को रोमांचक मैच में हराया था। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मौसम की चुनौती के बीच मैच बिना रुकावट पूरा हो पाता है या नहीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire