Breaking News
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
IPL 2026 Retention: आईपीएल रिटेंशन की उलटी गिनती शुरू, मुंबई इंडियंस ने टीम में शालिम किए ये धाकड़ खिलाड़ी, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे आईपीएल रिटेंशन लाइव जानें
IPL 2026 Retention: मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मेगा सीजन से पहले रिटेंशन और रिलीज की खबरें जोरों पर हैं। गुरुवार की शाम मुंबई इंडियंस ने शानदार ट्रेड करते हुए ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और वेस्टइंडीज के पावर हिटर शेरफन रदरफोर्ड को अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया। इस कदम से मुंबई की बेंच स्ट्रेंथ मजबूत होगी। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जैसे स्टार्स पर अभी भी असमंजस बरकरार है।
IPL 2026 Retention: रिटेंशन डेडलाइन कब है?
सभी 10 फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर 2025 (शनिवार) तक अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी होगी। इसी दिन शाम को सभी टीमों की आधिकारिक लिस्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि उनके पसंदीदा खिलाड़ी किस टीम में बने रहेंगे।

IPL 2026 Retention: रिटेंशन नियम क्या कहते हैं?
यह मेगा ऑक्शन नहीं होने से टीमें बिना किसी सीमा के खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। हर फ्रेंचाइजी को न्यूनतम 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बनाना अनिवार्य है, जबकि पर्स की राशि 120 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों पर कोई अलग कैप नहीं है, जो टीमों को लचीलापन देता है।
IPL 2026 Retention: ऑक्शन कब और कहां?
आईपीएल 2026 की नीलामी की तारीख अभी तय नहीं, लेकिन सूत्रों के अनुसार 13-16 दिसंबर के बीच हो सकती है। पिछले दो ऑक्शन की तरह यह विदेश में आयोजित होने की संभावना है।
IPL 2026 Retention: लाइव रिटेंशन कहां देखें?
15 नवंबर को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी प्रसारण और जियो हॉटस्टार पर ओटीटी स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। समय की आधिकारिक घोषणा जल्द होगी। रिटेंशन लिस्ट से कई सरप्राइज मिल सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : असामान्य खर्च पर पुलिस की रेड, युवक के घर से 14 लाख रुपये बरामद, जांच जारी
- 2. Digital Census in India: भारत में 2027 की जनगणना होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रह, जानें फायदे और चुनौतियां
- 3. Lionel Messi's India tour: भारत आ रहे लियोनेल मेसी, चार शहरों में करेंगे ‘G.O.A.T टूर’, शाहरुख़ ख़ान, गांगुली, और सचिन के साथ खेलेंगे फ़ुटबॉल
- 4. Karnataka CM controversy: क्यों छलका खरगे का दर्द, वादा निभाओ वरना...,जानें कर्नाटक CM विवाद की इनसाइड स्टोरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

