Create your Account
IPL 2026 : RCB के टिम डेविड पर 25% मैच फीस का जुर्माना, हार्दिक पांड्या को भी लगा फाइन, जानें क्या है मामला
IPL 2026 : मुंबई: आईपीएल 2026 में अनुशासन को लेकर सख्ती बढ़ गई है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले गए 20वें मुकाबले के बाद बीसीसीआई ने दो बड़े खिलाड़ियों पर कार्रवाई की है। आरसीबी के ऑलराउंडर टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जबकि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का फाइन लगाया गया है।
IPL 2026 : टिम डेविड पर क्या आरोप?
टिम डेविड पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 उल्लंघन का आरोप है। मैच के 18वें और 20वें ओवर में उन्होंने अंपायर के निर्देशों की अनदेखी की। अंपायर ने गेंद बदलने का फैसला किया, लेकिन डेविड गेंद वापस देने में बार-बार देरी करते नजर आए। हालांकि डेविड ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी के फैसले को स्वीकार कर लिया। उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।
IPL 2026 : हार्दिक पांड्या पर स्लो ओवर रेट का फाइन
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह इस सीजन में उनकी टीम की पहली ऐसी गलती थी, लेकिन बोर्ड ने इसे गंभीरता से लिया।
IPL 2026 : मैच में आरसीबी की शानदार जीत
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए। फिलिप सॉल्ट (78 रन), विराट कोहली (50 रन) और रजत पाटीदार (53 रन) की शानदार पारियों ने टीम को मजबूत स्कोर दिया। मुंबई 222 रन पर सिमट गई।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी पर झूलती मिली लाश
- 2. CG News : भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, 1 अक्टूबर को रायपुर में विशाल आक्रोश रैली का ऐलान
- 3. Punjab News : राष्ट्रपति से मिले CM भगवंत मान, AAP सांसदों के BJP में शामिल होने पर उठाया दलबदल का मुद्दा
- 4. Sunday Horoscope: जानिए कैसा होगा आपके लिए रविवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

