IPL 2026 Points Table : लखनऊ ने RCB को 9 रनों से हराया, बेंगलुरु ने गंवाया ये बड़ा मौका; पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण
IPL 2026 Points Table : लखनऊ। आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रनों (DLS मेथड) से हरा दिया। इस जीत से लखनऊ को 2 अंक मिले, लेकिन पॉइंट्स टेबल में उसकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया। वहीं, RCB टॉप पर पहुंचने का बड़ा मौका गंवा बैठी।
IPL 2026 Points Table : मिचेल मार्श का शतक, प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी
इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए। मिचेल मार्श ने यादगार शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में RCB को DLS के तहत 213 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 203 रन पर सिमट गई।
IPL 2026 Points Table : पॉइंट्स टेबल में क्या बदला?
इस जीत के बाद लखनऊ के 10 मैचों में 6 अंक हो गए हैं, जो मुंबई इंडियंस के बराबर हैं। लेकिन नेट रन रेट में पीछे होने के कारण LSG अभी भी 10वें स्थान पर है। RCB को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। 10 मैचों में 12 अंक के साथ टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
IPL 2026 Points Table : टॉप-4 में अभी भी पुरानी टीमें
पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 की स्थिति लगभग स्थिर है। सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों के साथ पहले, पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ दूसरे, RCB 12 अंकों के साथ तीसरे और राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस 12-12 अंकों के साथ चौथे-पांचवें स्थान पर हैं। चेन्नई 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। I
PL 2026 Points Table : DC vs KKR मैच से बदल सकता है समीकरण
अब 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा। दिल्ली के पास 8 अंक हैं (7वें स्थान), जबकि KKR के पास 7 अंक हैं (8वें स्थान)। अगर दिल्ली जीती तो उसके 10 अंक हो जाएंगे, लेकिन रन रेट के कारण वो 7वें स्थान पर ही रहेगी। वहीं, KKR की जीत पर उसके 9 अंक हो जाएंगे और वो दिल्ली को पीछे छोड़ 7वें स्थान पर पहुंच जाएगी

