Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IPL 2026 LSG vs DC: इकाना स्टेडियम में पटेल और पंत की होगी टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच और संभावित प्लेइंग 11

IPL 2026 LSG vs DC

Vpb
IPL 2026 LSG vs DC: इकाना स्टेडियम में पटेल और पंत की होगी टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच और संभावित प्लेइंग 11
X

IPL 2026 LSG vs DC: लखनऊ: आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा कड़े रहे हैं, इसलिए इस बार भी फैंस को एक रोमांचक और करीबी मैच की उम्मीद है। टॉस के लिए दिनों टीमों के कप्तान शाम 7 बजे मैदान पर आएंगे जबकि मुकाबला शाम 7:30 जो शुरू होगा।

राहुल बनाम पुरानी टीम

दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन की शुरुआत लखनऊ के खिलाफ करेगी, और इस मैच का सबसे दिलचस्प पहलू केएल राहुल का अपनी पूर्व टीम के खिलाफ खेलना होगा। राहुल की शानदार फॉर्म और अनुभव दिल्ली के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं, जिससे टीम को इस सीजन खिताब की दौड़ में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दिल्ली कैपिटल्स ने 4 और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में दोनों ही मुकाबलों में दिल्ली ने जीत दर्ज की थी।

दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती

दिल्ली की टीम इस बार काफी संतुलित नजर आ रही है। टॉप ऑर्डर में केएल राहुल का अनुभव टीम को स्थिरता देता है, जबकि पृथ्वी शॉ उनके साथ आक्रामक शुरुआत दे सकते हैं। मध्यक्रम में अभिषेक पोरेल, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज टीम को गहराई देते हैं। वहीं, समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। ऑलराउंडर अक्षर पटेल और विपराज निगम बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने की क्षमता रखते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ताकत

लखनऊ की टीम का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत दिखता है, जहां मिचेल मार्श और एडेन मार्करम से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। निकोलस पूरन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल सकते हैं, जबकि कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, आवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, मयंक यादव और मोहसिन खान जैसे तेज गेंदबाज टीम को मजबूती देते हैं। स्पिन विभाग में दिग्वेश राठी की भूमिका अहम रहने वाली है।

पिच रिपोर्ट

इकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी रहती है, जहां 150-160 का स्कोर अच्छा माना जाता है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है, क्योंकि मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी करना कठिन हो जाता है। ऐसे में गेंदबाज, खासकर जो सटीक लाइन और लेंथ बनाए रखते हैं, पूरे मैच में प्रभावी रहते हैं।

लाइव प्रसारण

इस मुकाबले का लाइव प्रसारण जिओस्टार नेटवर्क चैनलों पर किया जाएगा, जबकि इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जिओहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी। इम्पैक्ट प्लेयर: शाहबाज अहमद

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी। इम्पैक्ट प्लेयर: टी. नटराजन


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire