Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
IPL 2026 की तारीखों का ऐलान: इस दिन से शुरू होगा 19वां सीजन, जानें कब होगा फाइनल मुकाबला
IPL 2026 : नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 की शुरुआत और फाइनल मैच की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार का 19वां सीजन 26 मार्च 2026 से शुरू होकर 31 मई 2026 को समाप्त होगा। यह जानकारी IPL 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले अबू धाबी में हुई मीटिंग के दौरान सभी फ्रेंचाइजियों को दी गई।
IPL 2026 : सीजन का पहला मुकाबला और फाइनल परंपरा के अनुसार डिफेंडिंग चैंपियन की होम ग्राउंड पर खेला जाता है। लेकिन इस बार बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को पिछली विजय परेड में हुई भगदड़ के कारण बड़े इवेंट के लिए आयोग्य नहीं माना गया है। ऐसे में IPL 2026 में पहला और अंतिम मैच इसी स्टेडियम में खेला जाएगा या नहीं, यह अभी अनिश्चित है।
IPL 2026 : ऑक्शन में इस बार कुल 369 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इससे पहले BCCI ने 350 खिलाड़ियों की प्रारंभिक सूची जारी की थी, जिसमें अब 19 नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया है। इस सूची में त्रिपुरा के मणिशंकर मुरा सिंह, मलेशिया के वीरनदीप सिंह, हैदराबाद के चामा मिलिंद, कर्नाटक के केएल श्रीजीत, दक्षिण अफ्रीका के ईथन बॉश, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर क्रिस ग्रीन, पूर्व RCB खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा, उत्तराखंड के राहुल राज नामला, झारखंड के विराट सिंह, मध्य प्रदेश के त्रिपुरेश सिंह, दक्षिण अफ्रीका के काइल वेरेन, जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी, न्यूज़ीलैंड के बेन सियर्स और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
IPL 2026 : नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित की जाएगी, जहां सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम को मजबूत करने के लिए चुनिंदा खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। IPL 2026 का यह सीजन नए खिलाड़ियों के प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबलों के लिए क्रिकेट प्रेमियों के लिए खासा रोमांच लेकर आने वाला है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : ई-रिक्शा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
- 2. CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल
- 3. Raipur City News: भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा कल भरेंगी नामांकन, देर रात तक कांग्रेस कर सकती उम्मीवार का ऐलान
- 4. Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एमपी से बुलाई गई थी युवतियां, तीन स्थानीय युवक गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

