Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IPL 2026 : बेंगलुरु से छिनी फाइनल की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला, आखिरी वक्त पर क्यों बदला शेड्यूल, जानें पूरी कहानी

IPL 2026 : मुंबई/बेंगलुरु। BCCI ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। (Bengaluru Stripped of Final Hosting Rights, Final Match in Ahmedabad) इस घोषणा के साथ ही एक

IPL 2026 : बेंगलुरु से छिनी फाइनल की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला, आखिरी वक्त पर क्यों बदला शेड्यूल, जानें पूरी कहानी
X

IPL 2026 : मुंबई/बेंगलुरु। BCCI ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। (Bengaluru Stripped of Final Hosting Rights, Final Match in Ahmedabad) इस घोषणा के साथ ही एक बड़ा विवाद भी खड़ा हो गया है, क्योंकि बीसीसीआई ने फाइनल की मेजबानी बेंगलुरु से वापस लेकर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को सौंप दी है। खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।

IPL 2026 : इस वजह से बदला शेड्यूल

नियमों के अनुसार, फाइनल आमतौर पर डिफेंडिंग चैंपियन के घरेलू मैदान पर होता है, जिसे देखते हुए बेंगलुरु को प्रबल दावेदार माना जा रहा था। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि स्थानीय संघ और प्रशासन की कुछ मांगें बोर्ड के प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं, जिसके कारण स्थान बदलना पड़ा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स इसे टिकट विवाद से भी जोड़कर देख रही हैं।

2026 : आईपीएल 2026 प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

इस बार प्लेऑफ मुकाबले तीन अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे:-

IPL 2026 : क्वालिफायर-1 (26 मई): हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला। यहां शीर्ष दो टीमें भिड़ेंगी। एलिमिनेटर (27 मई): न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)। तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच टक्कर होगी।

IPL 2026 : क्वालिफायर-2 (29 मई): न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)। क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता के बीच मैच होगा।

IPL 2026 : फाइनल (31 मई): नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद। सीजन का महामुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire