Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IPL 2025 RCB vs PBKS: एम चिन्नास्वामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स होंगे आमने सामने, बारिश के चलते टॉस में देरी, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

Vpb
IPL 2025 RCB vs PBKS: एम चिन्नास्वामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स होंगे आमने सामने, बारिश के चलते टॉस में देरी, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट
X

IPL 2025 RCB vs PBKS: बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने हैं। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई है, जो शाम 7:00 बजे होना था। दोनों टीमें नए कप्तानों के नेतृत्व में शानदार फॉर्म में हैं। रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB ने 6 में से 4 मैच जीते हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में PBKS ने भी 6 में से 4 जीत हासिल की हैं।

IPL 2025 RCB vs PBKS: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

RCB और PBKS के बीच IPL में अब तक 33 मुकाबले हुए हैं। PBKS ने 17 और RCB ने 16 मैच जीते हैं। हाल के तीन मुकाबलों में RCB ने बाजी मारी है। आज जीत RCB को अंक तालिका में शीर्ष स्थान दिला सकती है।

IPL 2025 RCB vs PBKS: मैच पर बारिश का साया:

बेंगलुरु में बारिश ने टॉस को बाधित किया है, लेकिन प्रशंसक इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। दोनों टीमें शीर्ष चार में हैं, और यह मैच अंक तालिका में अहम बदलाव ला सकता है।

IPL 2025 RCB vs PBKS: पिच रिपोर्ट

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा से हाईस्कोरिंग मैचों के लिए जानी जाती है। यह पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, क्योंकि गेंद अच्छे उछाल के साथ बल्ले पर आती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है। शाम के समय ओस का प्रभाव बढ़ने से गेंदबाजों के लिए गेंद पर पकड़ बनाना मुश्किल हो सकता है।

IPL 2025 RCB vs PBKS: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

बेंगलुरु की प्लेइंग-11: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल। इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा.

पंजाब की प्लेइंग 11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: सूर्यांश शेड.


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire