Create your Account
IPL 2025 MI vs RCB: बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग 11 में वापसी
IPL 2025 MI vs RCB: मुंबई: आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है, जहां बेंगलुरु को पहले बल्ला थामने का अवसर मिला है।
IPL 2025 MI vs RCB: हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 19 बार जीत हासिल की, जबकि आरसीबी ने 14 मैचों में सफलता पाई। इस आंकड़े से साफ है कि मुंबई का पलड़ा बेंगलुरु पर भारी रहा है। वानखेड़े स्टेडियम की बात करें तो यहां दोनों टीमों के बीच 12 मुकाबले हुए हैं, जिसमें मुंबई ने 9 बार जीत दर्ज की, वहीं बेंगलुरु को सिर्फ 3 बार कामयाबी मिली।
IPL 2025 MI vs RCB: पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। इस मैदान की लाल मिट्टी की पिच शुरुआत में गेंदबाजों को थोड़ी सहायता देती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स लगाने का शानदार मौका मिलता है। आईपीएल 2025 में अब तक इस मैदान पर एक ही मैच हुआ है, जिसमें मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत हासिल की थी। यहां टॉस जीतने वाला कप्तान आमतौर पर पहले गेंदबाजी चुन सकता है, क्योंकि दूसरी पारी में स्कोर का पीछा करना आसान होता है।
IPL 2025 MI vs RCB: मौसम की स्थिति
7 अप्रैल को मुंबई में होने वाले इस आईपीएल मुकाबले के दिन मौसम विभाग के अनुसार तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, शाम को मैच शुरू होने के साथ तापमान में कमी आएगी, जिससे खिलाड़ियों को राहत मिलेगी। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इसके साथ ही ओस की संभावना भी जताई जा रही है, जो खेल के दौरान एक महत्वपूर्ण कारक बन सकती है।
IPL 2025 MI vs RCB: प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर। इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल। इम्पैक्ट प्लेयर्स: रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : 40 हजार रुपये के विवाद में बेटे ने रची खौफनाक साजिश, पिता की हत्या कर 6 महीने तक बक्से में छिपाया शव, 11 महीने बाद खुला राज
- 2. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
- 3. Road Accident in Thailand: थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप ट्रक ने बौद्ध भिक्षुओं को कुचला, 9 की मौत
- 4. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

