IPL 2025 Mega Auction : आईपीएल 2025 नीलामी में छत्तीसगढ़ के 2 खिलाड़ियों पर धनवर्षा, 5 खिलाड़ी रहे अनसोल्ड...
छत्तीसगढ़ के अजय मंडल और शशांक सिंह को आईपीएल में खेलने का मौका मिला है।

IPL 2025 Mega Auction : रायपुर। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी टीमों ने जमकर दांव लगाया, जबकि 5 अन्य खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए। इस बार आईपीएल नीलामी में अजय मंडल और शशांक सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें बड़ी रकम में खरीदा गया, जबकि अन्य प्रदेशीय खिलाड़ियों का भाग्य खराब रहा।
IPL 2025 Mega Auction : अजय मंडल और शशांक सिंह की जबरदस्त खरीदी-
छत्तीसगढ़ के अजय मंडल और शशांक सिंह को आईपीएल में खेलने का मौका मिला है। जेद्दाह में आयोजित नीलामी के दूसरे दिन, अजय मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपए की बेस प्राइज में खरीदा। अजय मंडल आईपीएल 2025 में तीसरी बार खेलने उतरेंगे, इससे पहले 2023 और 2024 में वे चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे थे। वहीं, शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने 5.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया है, जो कि उनका पांचवां आईपीएल सीजन होगा। इससे पहले वे दिल्ली, राजस्थान और हैदराबाद की ओर से खेल चुके हैं।
IPL 2025 Mega Auction : अनसोल्ड रहे ये 5 खिलाड़ी-
जहां दो खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के आईपीएल 2025 सीजन का हिस्सा बनेंगे, वहीं 5 अन्य खिलाड़ी नीलामी में अनसोल्ड रह गए। इन खिलाड़ियों में 21 वर्षीय आयुष पांडेय, रणजी टीम के कप्तान अमनदीप खरे, शुभम अग्रवाल, आशीष डहरिया, प्रशांत साई पैंकरा और प्रतीक यादव शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी टीमों से कोई बोली नहीं मिली।
IPL 2025 Mega Auction : आईपीएल नीलामी में कुल 30 खिलाड़ियों ने भरा था फार्म-
प्रदेश के 30 से अधिक रणजी और अंडर-23 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने आईपीएल नीलामी के लिए बीसीसीआई में फार्म भरा था, जिसमें से 7 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। अब इन दो खिलाड़ियों की सफलता ने प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों को खुश कर दिया है, जबकि अन्य खिलाड़ियों के लिए यह नीलामी एक कठिन अनुभव रही।


