Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IPL 2025 : ईडेन गार्डेंस में नहीं, यहां खेला जायेगा IPL का फाइनल, न्यू चंडीगढ़ में क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर के मुकाबले, RCB और SRH के भी वेन्यू बदले

Vpb
IPL 2025 : ईडेन गार्डेंस में नहीं, यहां खेला जायेगा IPL का फाइनल, न्यू चंडीगढ़ में क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर के मुकाबले, RCB और SRH के भी वेन्यू बदले
X

IPL 2025 : नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ और फाइनल के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस बार खिताबी मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस के बजाय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 जून को होगा। न्यू चंडीगढ़ का पीसीए स्टेडियम 29 मई को क्वालिफायर-1 और 30 मई को एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा, जबकि क्वालिफायर-2 भी अहमदाबाद में 1 जून को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने मौसम और अन्य कारणों से यह बदलाव किया है।

IPL 2025 : आईपीएल 2025 का सीजन अंतिम चरण में है। पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है, जबकि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स चौथे स्थान के लिए जूझ रहे हैं। गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ग्रुप चरण में बाहर हो चुके हैं।


IPL 2025 : बीसीसीआई ने आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में होने वाले 65वें मुकाबले को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया है, क्योंकि बेंगलुरु में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पहले भी 17 मई को आरसीबी-केकेआर मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

IPL 2025 : इसके अलावा, 20 मई से ग्रुप चरण के शेष मुकाबलों और प्लेऑफ के लिए अतिरिक्त एक घंटा जोड़ा गया है, ताकि बारिश से प्रभावित मैच पूरे किए जा सकें। इस सीजन में अब तक तीन मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire