Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, इस धाकड़ गेंदबाज की टीम में हुई वासपी, अगले मुकाबले के लिए रहेंगे अवलेबल

Vpb
IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, इस धाकड़ गेंदबाज की टीम में हुई वासपी, अगले मुकाबले के लिए रहेंगे अवलेबल
X

IPL 2025: मुंबई। मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले बड़ी खुशखबरी आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट से पूरी तरह उबर गए हैं और सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2025 के अगले मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बुमराह अब टीम के लिए उपलब्ध हैं।


IPL 2025: बुमराह ने एनसीए में पूरा किया रिहैब

मुंबई इंडियंस ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया था, जिसमें बुमराह बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब पूरा करने के बाद टीम के साथ जुड़ते नजर आए। जयवर्धने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, "बुमराह कल रात मुंबई पहुँचे। उन्होंने एनसीए में अपना सेशन पूरा किया और हमारे फिजियो की निगरानी में आज गेंदबाजी की। अब सब ठीक है।"


IPL 2025: गेंदबाजी में आएगी मजबूती

आईपीएल 2025 में मुंबई ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें से एक में जीत और तीन में हार मिली है। बुमराह की गैरमौजूदगी में सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर और अश्विनी कुमार को मौका दिया गया था। ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने तेज गेंदबाजी की कमान संभाली थी, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या अन्य विकल्प रहे। बुमराह, जिन्होंने 2013 में डेब्यू किया और 133 मैचों में 165 विकेट लिए हैं, की वापसी से गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत होगा। वह 2023 में बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण नहीं खेल पाए थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire