IPL 2025 Final : महिला फैन के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका- “RCB नहीं जीती तो पति को दे दूंगी तलाक”
गुरुवार को हुए पहले क्वालिफायर में RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर सीधा फाइनल का टिकट कटा लिया।

IPL 2025 Final : स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2025 का रोमांच अपने चरम पर है। सीजन 18 के प्लेऑफ मुकाबले अब निर्णायक मोड़ पर हैं, और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 9 साल बाद फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली है। गुरुवार को हुए पहले क्वालिफायर में RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर सीधा फाइनल का टिकट कटा लिया।
लेकिन इस मैच से ज्यादा चर्चा एक खास महिला फैन के पोस्टर की हो रही है, जिसने पूरे सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ RCB के आखिरी लीग मुकाबले के दौरान इकाना स्टेडियम में इस महिला फैन ने एक मज़ेदार और चौंकाने वाला पोस्टर दिखाया, जिस पर लिखा था—“RCB अगर फाइनल नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी!” यह पोस्टर न सिर्फ वायरल हुआ, बल्कि RCB की फैनबेस की दीवानगी को भी बयां कर गया।
कई फैंस ने इस पोस्टर पर मज़ेदार प्रतिक्रियाएं दीं और कहा कि अब RCB के कंधों पर सिर्फ ट्रॉफी जीतने की नहीं, बल्कि एक “शादी बचाने” की भी जिम्मेदारी है। कुछ लोगों ने इसे एक सोची-समझी पब्लिसिटी स्टंट बताया, लेकिन महिला फैन की भावनाएं क्रिकेट के प्रति उनकी जबरदस्त लगन को जाहिर करती हैं।
तीन बार फाइनल में हार चुकी है RCB
RCB इससे पहले 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताब हाथ नहीं लगा। अब एक बार फिर विराट कोहली की अगुआई वाली टीम के पास पहला IPL खिताब जीतने का सुनहरा मौका है। IPL 2025 का फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विराट कोहली की शानदार फॉर्म
विराट कोहली इस सीजन जबरदस्त लय में हैं। उन्होंने अब तक 14 मैचों में 614 रन बनाए हैं, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं। 55.82 के औसत और 146.53 के स्ट्राइक रेट के साथ कोहली ने एक बार फिर खुद को साबित किया है। फैंस को उम्मीद है कि फाइनल में विराट का बल्ला बोलेगा और RCB की ट्रॉफी की तिलक यात्रा पूरी होगी।


