Create your Account
IPL 2025 DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, KL राहुल को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह
IPL 2025: नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का चौथा मैच आज सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ की कमान ऋषभ पंत संभाल रहे हैं। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मैच में फैंस को पूर्व कप्तानों का टक्कर देखने को मिलेगा, क्योंकि ऋषभ पंत पहले दिल्ली और केएल राहुल लखनऊ की कप्तानी कर चुके हैं।
IPL 2025: पिच रिपोर्ट
विशाखापत्तनम की पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए संतुलित है। काली मिट्टी वाली यह पिच स्पिनरों को मदद देती है, जबकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। पिछले सीजन में यहां हाई स्कोरिंग मैच देखे गए थे। दिल्ली ने इस मैदान पर 7 में से 3 मैच जीते और 4 हारे हैं।
IPL 2025: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमें अब तक 5 बार भिड़ी हैं, जिसमें लखनऊ ने 3 और दिल्ली ने 2 जीते। दिल्ली आज स्कोर बराबर करना चाहेगी।
IPL 2025: लाइव प्रसारण
मैच स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है- हिंदी के लिए Hindi 1 HD/SD और अंग्रेजी के लिए English 1 HD/SD। जियो सिनेमा ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
IPL 2025: प्लेइंग इलेवन
IPL 2025: लखनऊ: ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी।
IPL 2025: दिल्ली: अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
Related Posts
More News:
- 1. मेक्सिको की जीत का जश्न मातम में बदला, दम घुटने से दो लोगों की मौत
- 2. Ram Mandir Chanda Chori: राम मंदिर चंदा चोरी कांड पर सुनवाई को SC तैयार, CJI की बनाई पीठ, सोमवार को हियरिंग
- 3. FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग शुरू, 8 टीमें खिताब की दौड़ में, शेड्यूल का ऐलान
- 4. Kaal Bhairav Ashtami Rashifal: काल भैरव अष्टमी पर कैसा रहेगा आपका दिन? किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

