Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IPL 2025 की तारीखों का हुआ ऐलान, सामने आई तारीख

IPL 2025: आईपीएल 2025 के आयोजन की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार को मुंबई में हुई विशेष आम बैठक के बाद यह जानकारी दी कि इंडियन प्रीमियर लीग

IPL 2025 की तारीखों का हुआ ऐलान, सामने आई तारीख
X

नई दिल्ली। IPL 2025: आईपीएल 2025 के आयोजन की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार को मुंबई में हुई विशेष आम बैठक के बाद यह जानकारी दी कि इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां संस्करण 23 मार्च 2025 से शुरू होगा और इसका फाइनल 25 मई 2025 को खेला जाएगा।

IPL 2025: कब और कहां होगा आयोजन

राजीव शुक्ला के अनुसार, आईपीएल 2025 का आयोजन 23 मार्च से शुरू होकर 25 मई तक चलेगा। यह टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक उत्साहपूर्ण अनुभव होगा, खासकर मेगा ऑक्शन के बाद, जहां कई बड़े नामों ने अपनी नई टीम पाई।

IPL 2025: बीसीसीआई की बैठक के दौरान राजीव शुक्ला ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के चयन से जुड़ी जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि टीम इंडिया के चयन की बैठक 18 या 19 जनवरी को होगी। इस समय तक इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश जैसी टीमों ने अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire