Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IPL 2025 CSK vs RR : राजस्थान ने चेन्नई के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, नितीश राणा का शानदार अर्धशतक...

देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजस्थान के गेंदबाज इस लक्ष्य को बचा पाएंगे या चेन्नई की टीम इसे आसानी से हासिल कर लेगी।

IPL 2025 CSK vs RR : राजस्थान ने चेन्नई के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, नितीश राणा का शानदार अर्धशतक...
X

IPL 2025 CSK vs RR : गुवाहाटी। गुवाहाटी में खेले जा रहे IPL 2025 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 183 रनों का लक्ष्य दिया है। मैच में राजस्थान की शुरुआत शानदार रही, लेकिन पारी के अंतिम ओवरों में टीम लड़खड़ा गई और तेजी से विकेट गंवाए।

IPL 2025 CSK vs RR : राजस्थान की तूफानी शुरुआत-
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। राजस्थान ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और पावरप्ले में ही 79 रन ठोक दिए। नीतीश राणा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 36 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे। संजू सैमसन ने भी उनका अच्छा साथ दिया, लेकिन 16 गेंदों में 20 रन बनाकर नूर अहमद की गेंद पर आउट हो गए।

IPL 2025 CSK vs RR : आखिरी ओवरों में बिगड़ी स्थिति-
राजस्थान की पारी जबरदस्त लय में थी, लेकिन 10वें ओवर के बाद चेन्नई के गेंदबाजों ने वापसी की। रियान पराग ने 28 गेंदों में 37 रन बनाए, लेकिन उन्हें मथीशा पथिराना ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद राजस्थान ने लगातार विकेट गंवाए। हेटमायर 19, हसरंगा 4, ध्रुव जुरेल 3 रन बनाकर आउट हो गए। पारी के अंतिम 6 ओवरों में राजस्थान ने 5 विकेट गंवा दिए। खलील अहमद, पथिराना और नूर अहमद की कसी हुई गेंदबाजी ने राजस्थान की लय तोड़ दी। अंतिम ओवरों में टीम ज्यादा रन नहीं जोड़ सकी और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन ही बना पाई।

IPL 2025 CSK vs RR : चेन्नई के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन-
चेन्नई के लिए नूर अहमद, मथीशा पथिराना और खलील अहमद ने शानदार गेंदबाजी की। पथिराना ने 4 ओवर में 2 विकेट झटके, जबकि खलील अहमद और नूर अहमद को भी 2-2 सफलताएं मिलीं। अब चेन्नई सुपर किंग्स को यह मुकाबला जीतने के लिए 183 रनों की जरूरत है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजस्थान के गेंदबाज इस लक्ष्य को बचा पाएंगे या चेन्नई की टीम इसे आसानी से हासिल कर लेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire