Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IPL 2025 CSK vs DC : केएल राहुल की धमाकेदार पारी, दिल्ली ने चेन्नई के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य

अभिषेक पोरेल (33) और ट्रिस्टन स्टब्स (24) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

IPL 2025 CSK vs DC : केएल राहुल की धमाकेदार पारी, दिल्ली ने चेन्नई के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य
X

IPL 2025 CSK vs DC : चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बनाए। दिल्ली के लिए केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 51 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। यह इस सीजन में उनका पहला अर्धशतक रहा। अभिषेक पोरेल (33) और ट्रिस्टन स्टब्स (24) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

IPL 2025 CSK vs DC : दिल्ली की शुरुआत निराशाजनक रही, जब जेक फ्रेजर-मैकगर्क खाता खोले बिना खलील अहमद का शिकार बन गए। इसके बाद राहुल और पोरेल ने पावरप्ले में 51 रन जोड़कर पारी को संभाला। पोरेल 20 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अक्षर पटेल ने 14 गेंदों में 21 रन बनाए, लेकिन नूर अहमद ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। समीर रिजवी ने 15 गेंदों पर 20 रन बनाए, लेकिन वह भी पारी को मजबूत करने से पहले आउट हो गए। अंत में स्टब्स और विपारज निगम ने रन गति बढ़ाई, लेकिन 179 के स्कोर पर राहुल के आउट होने से दिल्ली की रफ्तार धीमी पड़ी। आशुतोष शर्मा रन आउट होकर बिना रन बनाए लौटे।

IPL 2025 CSK vs DC : चेन्नई की गेंदबाजी में खलील अहमद ने 2 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। रवींद्र जडेजा, नूर अहमद और मथीशा पथिराना ने 1-1 विकेट हासिल किया। चेन्नई ने अंतिम ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी से दिल्ली को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका।

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपारज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।

चेन्नई की प्लेइंग इलेवन: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire