Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Nepal Cloudburst: नेपाल में बादल फटने भोटेकोशी नदी की बाढ़ में 8 मौत, कई गांव और पुल बहे, देखें वीडियो तबाही का वीडियो

Nepal Cloudburst: नेपाल के रसुवा में बादल फटने से भोटेकोशी नदी में आई भयंकर बाढ़ से 8 लोगों की मौत, कई गांव और पुल बहे। नेपाल प्रशासन ने कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर बचाव कार्य शुरू किया है।

Nepal Cloudburst: नेपाल में बादल फटने भोटेकोशी नदी की बाढ़ में 8 मौत, कई गांव और पुल बहे, देखें वीडियो तबाही का वीडियो
X

काठमांडू। नेपाल के रसुवा ज़िले में चीन सीमा के पास अचानक बादल फटने (Cloudburst in Nepal) से भोटेकोशी नदी में विकराल बाढ़ आ गई है। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ के तेज बहाव से कई बस्तियां और बुनियादी ढाँचे तबाह हो गए हैं।

भयंकर तबाही में चीन की सीमा से लगे तिब्बत क्षेत्र और नेपाल के स्याप्रुबेसी व तिमुरे बाजार में भारी नुकसान हुआ है। बचाव कार्य के लिए नेपाल सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना के हेलीकॉप्टर (MI-17) तैनात कर दिए हैं। नेपाल के नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire