Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Moscow Bomb Blast: मॉस्को के रेस्तरां में बम धमाका, 3 की मौत; मेयर बोले- यह आतंकी हमला है

Bomb Blast in Moscow

Moscow Bomb Blast: मॉस्को के रेस्तरां में बम धमाका, 3 की मौत; मेयर बोले- यह आतंकी हमला है
X

Moscow Bomb Blast: मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को के मध्य इलाके में स्थित एक रेस्तरां में हुए बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। मॉस्को के मेयर ने इस घटना को 'आतंकी हमला' बताया है। रूसी सरकारी मीडिया ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है।

धमाके में 3 लोगों की गई जान

रूसी सरकारी मीडिया के अनुसार, धमाके में मरने वालों में विस्फोटक लेकर पहुंची एक महिला, एक सुरक्षा गार्ड और रेस्तरां का एक ग्राहक शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि घटना में कुल 21 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

रेस्तरां में बम लेकर घुसने की थी कोशिश

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक, घटना मॉस्को के कुड्रिंस्काया स्क्वायर स्थित एक रेस्तरां में हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक महिला विस्फोटक उपकरण लेकर रेस्तरां के अंदर जाने की कोशिश कर रही थी। सुरक्षा गार्ड ने उसे प्रवेश से रोक दिया, जिसके बाद विस्फोट हो गया।

जांच जारी

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति के अनुसार, धमाके के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया और जांच शुरू कर दी गई है। मॉस्को जांच समिति ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला का उद्देश्य क्या था और इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी या नहीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire