Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Italy: केबल कार की तारों से टकराया जायरोकॉप्टर, आग लगने से 2 लोगों की मौत, वीडियो वायरल

दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:30 बजे ऊपरी एंट्रोना घाटी में कैम्प्लिसीओली बांध

Italy: केबल कार की तारों से टकराया जायरोकॉप्टर, आग लगने से 2 लोगों की मौत, वीडियो वायरल
X

Italy: रोम। इटली के उत्तरी पीडमोंट क्षेत्र में बुधवार को एक जायरोकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। विमान केबल कार की तारों से टकराने के बाद आग की लपटों में घिर गया। हादसे में विमान में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:30 बजे ऊपरी एंट्रोना घाटी में कैम्प्लिसीओली बांध के पास हुई।

तारों से टकराने के बाद लगी आग

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार जायरोकॉप्टर उड़ान के दौरान बांध की सेवा करने वाली एनल केबल कार के तारों से टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद विमान में आग लग गई। मइके पर मौजूद लोगो ने विमान को आग की लपटों में घिरा देखा। उन्होंने इसे आसमान में ‘आग का गोला’ जैसा बताया।


झील के किनारे जा गिरा विमान

हादसे के बाद जायरोकॉप्टर कैम्प्लिसीओली झील के किनारे, बांध के पास एक घास वाले मैदान में जा गिरा। विमान में दो लोग सवार थे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में प्रेमेनो के 64 वर्षीय इंजीनियर और मिलान क्षेत्र के उनके 63 वर्षीय मित्र बताए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंचे बचाव दल

हादसे की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी, पुलिस, बचाव दल और गार्डिया डि फिनान्ज़ा की अल्पाइन बचाव सेवा मौके पर पहुंची। आग बुझाने और राहत कार्य के लिए कई हेलीकॉप्टर भी घटनास्थल पर भेजे गए।

हादसे की जांच जारी

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें जायरोकॉप्टर अचानक आग की लपटों से घिरता दिखाई दे रहा है। अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। जायरोकॉप्टर एक हल्का रोटरक्राफ्ट होता है, जिसमें आगे लगा इंजन विमान को गति देता है, जबकि ऊपर का रोटर हवा के दबाव से घूमता है।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire