Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Dubai: दुबई में तबाड़तोड़ हमले, 20 मिनट में 7 ब्लास्ट की खबर, वीडियो बनाने पर 2 लोग गिरफ्तार

Dubai

Dubai: दुबई में तबाड़तोड़ हमले, 20 मिनट में 7 ब्लास्ट की खबर, वीडियो बनाने पर 2 लोग गिरफ्तार
X

Dubai: नई दिल्ली: दुबई के जेबेल अली इंडस्ट्रियल क्षेत्र में बुधवार रात कई धमाकों की सूचना मिली। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इलाके के ऊपर काले धुएं का घना गुबार दिखाई दे रहा है। ईरान की मेहर समाचार एजेंसी ने अमीराती अधिकारियों के हवाले से दावा किया कि करीब 20 मिनट के भीतर कम से कम सात धमाके हुए। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने अभी तक घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

वीडियो बनाने पर 2 लोगों की गिरफ्तारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमाके किसी हमले का परिणाम थे या फिर किसी औद्योगिक दुर्घटना की वजह से हुए। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिसाइल हमले के दावे, लेकिन पुष्टि नहीं

कुछ इराकी मीडिया संस्थानों ने दावा किया है कि अमेरिका-ईरान तनाव के बीच यमन से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर मिसाइल हमला किया गया। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मेहर की रिपोर्ट में नासा की थर्मल इमेजिंग का हवाला देते हुए कहा गया कि बंदरगाह से सटे ईंधन भंडारण और ट्रांसफर वाले एक गोदाम में आग लगी थी।

रणनीतिक रूप से अहम है जेबेल अली

अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जेबेल अली दुबई का प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब है। यहां दुनिया के सबसे बड़े मानव-निर्मित बंदरगाहों में से एक, फ्री ट्रेड जोन और पाम जेबेल अली परियोजना स्थित है। क्षेत्र की रणनीतिक अहमियत के कारण इस घटना पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नजर बनी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire